Thursday, May 28, 2026
32.1 C
Raipur

Merchant Association Service : व्यापार के साथ सेवा का अनूठा संकल्प : मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ की शव वाहन सेवा के 7 वर्ष पूर्ण; 3000 परिवारों को मिला सहारा, दानदाताओं का हुआ सम्मान

Merchant Association Service : गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर: व्यवसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ द्वारा संचालित ‘निःशुल्क शव वाहन सेवा’ ने सेवा के सात सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में मुंगेली नाका स्थित मंगल श्री होटल में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन व्यापारी बंधुओं को सम्मानित किया गया जिनके सहयोग से यह पुनीत कार्य निरंतर जारी है।

3000 से अधिक परिवारों को मिला संबल सन 2017 से शुरू हुई यह सेवा बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हुई है। पिछले सात वर्षों में महासंघ के इस वाहन ने लगभग 3,000 से अधिक पीड़ित परिवारों को कठिन समय में सहायता पहुँचाई है। महासंघ के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह भोगल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझना ही मानवता है। उन्होंने इस सेवा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले हर हाथ की सराहना की।

शाल-श्रीफल से हुआ व्यापारियों का सम्मान समारोह में महासंघ के संरक्षक श्री अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह भोगल ने दानदाता व्यापारियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यापारियों में अनिल गुप्ता, विनोद मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, राकेश दुआ, शरद गुप्ता और मनीष अग्रवाल सहित कई गणमान्य नाम शामिल रहे। व्यापारियों ने इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समाज सेवा से मिलने वाली आत्मसंतुष्टि किसी भी व्यवसायिक लाभ से ऊपर है।

भविष्य के लिए लिया संकल्प कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने इस मानवीय सेवा को बिना रुके और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया। व्यापारियों ने एकजुट होकर कहा कि महासंघ भविष्य में भी शहर के जरूरतमंदों के लिए इसी तरह के अन्य सेवा प्रकल्पों पर विचार करेगा। आयोजन में सतीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, अविनाश अरोड़ा, निरंजन भोजवानी और अन्य व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories