Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Bombing Incident : जबलपुर में आधी रात बमबाजी और पत्थरबाजी :...

Jabalpur Bombing Incident : जबलपुर में आधी रात बमबाजी और पत्थरबाजी : भगवान टेंट हाउस पर बदमाशों का हमला; पार्षद समर्थकों पर आरोप, वीडियो आया सामने

Jabalpur Bombing Incident : जबलपुर: शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। देर रात लगभग एक दर्जन अज्ञात बदमाशों ने भगवान टेंट हाउस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने न केवल दुकान पर जमकर पत्थर बरसाए, बल्कि दहशत फैलाने के लिए बमबाजी भी की। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश खुलेआम पत्थर चलाते दिख रहे हैं।

पुरानी रंजिश और पार्षद का नाम
भगवान टेंट हाउस के संचालक महेश ठडानी का आरोप है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। चर्चा है कि हमले के पीछे कांग्रेस पार्षद जितेंद्र उर्फ जित्तू ठाकुर से जुड़े बदमाशों का हाथ है। बताया जा रहा है कि करीब 7 से ज्यादा लड़कों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

दहशत का वीडियो वायरल
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों की करतूत को मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। हमले के बाद टेंट हाउस की संपत्ति को भी नुकसान पहुँचा है।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here