Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल : बिल अटकाकर ठेकेदार से...

CG NEWS : रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल : बिल अटकाकर ठेकेदार से मांगी रिश्वत, पैसा लेते कैमरे में कैद हुए SDO

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार किस तरह जड़ें जमा चुका है, इसका एक और मामला दुर्ग जिले से सामने आया है। अमृत जल जीवन मिशन में पदस्थ एसडीओ एमए खान पर एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ठेकेदार ने बिल पास करने के बदले मांगी गई रिश्वत तो दी, लेकिन पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार एसडीओ एमए खान ठेकेदार के हर बिल को पास करने के एवज में 11 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि जब ठेकेदार ने कमीशन देने से इनकार किया, तो उसका बिल रोक दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने रिश्वत की रकम दी और उसी दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

CG NEWS : वायरल वीडियो में एसडीओ को रुपये लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में औपचारिक रूप से नहीं पहुंची है, लेकिन एसीबी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिले के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि एसीबी पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here