Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

Kailash Vijayvargiya Effigy : शाजापुर : ‘घंटा मंत्री’ के नारों के साथ फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला; प्रदर्शन के बीच जलते पुतले से हाथ सेंकते नजर आए कांग्रेसी

Kailash Vijayvargiya Effigy : सलसलाई (शाजापुर): इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में शाजापुर जिले के सलसलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘घंटा मंत्री’ संबोधित करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस स्टैंड पर उनका पुतला दहन किया।

विरोध के बीच दिखा अनोखा नजारा

हैरानी की बात यह रही कि जिस पुतले को कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप आग के हवाले किया था, कड़कड़ाती ठंड के कारण कार्यकर्ता उसी जलते हुए पुतले की आग से हाथ सेंकते नजर आए। विरोध प्रदर्शन और ठंड से बचने की यह जुगलबंदी अब सोशल मीडिया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सरकार पर साधा निशाना

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण परमार और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर में हुई मौतों के लिए सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकोदिया रोड स्थित कार्यालय से बस स्टैंड तक रैली निकाली और विजयवर्गीय के हालिया बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रमुख उपस्थिति: इस दौरान लोकेंद्र सिंह मंडलोई, दीप सिंह मंडलोई, वरिष्ठ नेता बाबू सिंह मेवाड़ा, हुसैन शाह, रिंकू मेव, देवेंद्र सिसोदिया और गोविंद परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories