Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : तेज़ रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से...

CG NEWS : तेज़ रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से मारी टक्कर, दो बाइक चपेट में; चार यात्री गंभीर घायल

0
96
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी दादा ट्रेवल्स की बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं।

CG NEWS : मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर चिकन खरीदने गए थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी और उसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here