Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

Venezuela crisis : मादुरो की गिरफ्तारी के बाद भारत अलर्ट! अपने नागरिकों के लिए जारी की गाइडलाइन

 नई दिल्ली :  दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में जारी गंभीर राजनीतिक और सैन्य संकट के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम चेतावनी जारी की है। अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद देश में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। राजधानी कराकस सहित कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।

भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय की सख्त एडवाइजरी

 विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी परामर्श में कहा है कि वेनेजुएला में मौजूद भारतीय नागरिक अत्यधिक सतर्क रहें और अपनी बाहरी गतिविधियों को सीमित करें। मंत्रालय के मुताबिक, वहां रह रहे भारतीय मूल के करीब 80 लोग कराकस स्थित भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में रहें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन और ईमेल भी साझा किए गए हैं।

आपात संपर्क विवरण जारी

विदेश मंत्रालय ने नागरिकों के लिए आपात संपर्क साधन उपलब्ध कराए हैं। ईमेल: cons.caracas@mea.gov.in फोन: +58-412-9584288. सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संकट की स्थिति में दूतावास हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बिगड़े हालात

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बाद अमेरिकी सेना ने एक बड़े सैन्य अभियान में राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया। अमेरिका ने मादुरो पर ड्रग तस्करी और अवैध गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया, जिससे वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल और तेज हो गई।

Read More : Salasar Balaji Prabhat Aarti : भक्ति और अध्यात्म में डूबा सलासर, प्रभात आरती का अलौकिक दृश्य

ट्रंप का बयान और सत्ता को लेकर संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वेनेजुएला में तब तक अमेरिकी निगरानी रहेगी, जब तक वहां लोकतांत्रिक और स्थिर सरकार का गठन नहीं हो जाता। उन्होंने इस कार्रवाई को न्याय की जीत बताया, जबकि वेनेजुएला सरकार ने इसे संप्रभुता पर हमला करार दिया है।

तेल संसाधन और वैश्विक चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया के बड़े तेल भंडार वाले वेनेजुएला में यह संकट वैश्विक राजनीति और तेल बाजार को प्रभावित कर सकता है। भारत सरकार फिलहाल घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories