Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Murder Case : उज्जैन जा रहे युवक की बीच सड़क पर...

Jabalpur Murder Case : उज्जैन जा रहे युवक की बीच सड़क पर धारदार हथियारों से हत्या; मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम

Jabalpur Murder Case : जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सहजपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पाटन के भुवारा गांव निवासी महेंद्र साहू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र साहू अपनी कार से उज्जैन दर्शन के लिए निकला था। सहजपुर के पास अचानक उसकी कार खराब हो गई, जिसके बाद वह कार सड़क किनारे खड़ी कर नीचे उतरा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर यह मामला पुरानी रंजिश का है या लूट के इरादे से की गई हत्या, पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

बीच सड़क पर हुई इस दुस्साहसिक हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here