भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए नए साल से ऑनलाइन लीव सिस्टम लागू कर दिया है। अब शिक्षक छुट्टी के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे। छुट्टियों की मंजूरी पूरी तरह ऐप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन होंगे अमान्य
डीपीआई ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जनवरी से सभी शिक्षक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तरह के ऑफलाइन फॉर्म या कागजों पर दिए गए आवेदन को मान्यता नहीं दी जाएगी।
Read More : Badala Tribal Conversion Case : आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास, 6 आरोपियों पर शिकायत दर्ज
ऑनलाइन प्रणाली से सरलता और पारदर्शिता
इस नए ऑनलाइन लीव सिस्टम से शिक्षक और अधिकारी दोनों की सुविधा बढ़ेगी। छुट्टी की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और प्रशासनिक कामकाज भी तेज़ होगा। उपस्थिति और छुट्टियों की रिकॉर्डिंग अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगी।
सभी अवकाश ऑनलाइन होंगे
आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी प्रकार के अवकाश अब पूरी तरह ऑनलाइन मंजूर किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विभागीय कामकाज को आधुनिक और समयबद्ध बनाना है।













