Monday, September 28, 2026
Home Sports BCCI का बड़ा फैसला! 9.20 करोड़ के बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को...

BCCI का बड़ा फैसला! 9.20 करोड़ के बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को KKR स्क्वॉड से रिलीज़ करने का निर्देश

Mustafizur Rahman

नई दिल्ली :  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने का आदेश दिया है। बोर्ड ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए यह कदम आवश्यक है। KKR ने हाल ही के ऑक्शन में बाएं हाथ के पेसर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। BCCI ने फ्रेंचाइजी को यह भी कहा कि खिलाड़ी की जगह जो भी रिप्लेसमेंट प्लेयर लाना चाहेंगे, उन्हें अनुमति दी जाएगी।

सामाजिक विरोध और KKR पर गुस्सा

Mustafizur Rahman IPL Release BCCI का यह आदेश तब आया जब सोशल मीडिया और सड़कों पर मुस्तफिजुर के IPL में शामिल होने का विरोध तेज़ हो गया। हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा और मौतों के बाद देश में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्सा बढ़ा। इस विरोध के कारण KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी। BJP नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख पर “गद्दार” तक कह डाला।

टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर सवाल

Mustafizur Rahman IPL Release अब यह भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत-बांग्लादेश के बीच अगस्त-सितंबर में होने वाली 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज होगी या रद्द कर दी जाएगी। यह दौरा पिछले साल स्थगित किया गया था। BCCI और BCB दोनों को इस मसले पर विचार करना होगा।

Read More : Badala Tribal Conversion Case : आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास, 6 आरोपियों पर शिकायत दर्ज

खेल और राजनीति का टकराव

यह घटना स्पष्ट करती है कि खेल और राजनीति कभी-कभी सीधे एक-दूसरे से प्रभावित हो जाते हैं। फैंस, नेताओं और मीडिया के दबाव के कारण बोर्ड ने खिलाड़ी को रिलीज़ करने का कदम उठाया। अब यह देखना होगा कि आगामी IPL सीजन और अंतरराष्ट्रीय दौरे पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here