Monday, September 28, 2026
Home International Switzerland Bar Blast : स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा...

Switzerland Bar Blast : स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा धमाका: लग्ज़री रिजॉर्ट के बार में मची चीख-पुकार, 10 लोगों की मौत

Switzerland Bar Blast :  बर्न/वालिस: नए साल का स्वागत जहाँ पूरी दुनिया में खुशी के साथ किया गया, वहीं स्विट्जरलैंड के क्रैन्स-मोंटाना (Crans-Montana) स्थित एक लग्ज़री अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट में यह मौका मातम में बदल गया। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में स्थित लोकप्रिय बार ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ (Le Constellation) में देर रात हुए एक भीषण धमाके ने उत्सव की खुशियों को गम में बदल दिया।

100 लोग मना रहे थे जश्न, 10 की मौत

स्विस पुलिस के अनुसार, धमाका गुरुवार तड़के करीब 1:30 बजे हुआ। उस समय बार में लगभग 100 लोग मौजूद थे जो साल 2026 के आगमन का जश्न मना रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि बार वाली पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ब्रिटिश पर्यटकों का पसंदीदा है यह रिजॉर्ट

क्रैन्स-मोंटाना का यह क्षेत्र अपने अपमार्केट स्की रिज़ॉर्ट के लिए जाना जाता है और ब्रिटिश पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने बताया कि धमाके की वजह फिलहाल अज्ञात है और इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बिल्डिंग से ऊंची लपटें और लोगों को बदहवास होकर भागते हुए देखा जा सकता है।

FIS वर्ल्ड कप की मेजबानी पर संशय

हैरानी की बात यह है कि इसी जनवरी के आखिर में यहाँ एक बड़ा स्पीड स्कीइंग इवेंट, FIS वर्ल्ड कप, आयोजित होने वाला है। इस धमाके और आगजनी के बाद अब इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा और प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here