Wednesday, August 19, 2026
Home National Delhi Switzerland blast : नए साल के जश्न के बीच बार में ब्लास्ट,...

Switzerland blast : नए साल के जश्न के बीच बार में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर

Switzerland blast
Switzerland blast

Switzerland blast : नई दिल्ली : स्विट्ज़रलैंड के क्रैन्स-मोंटाना शहर में नए साल के जश्न के दौरान एक बार में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। धमाके के बाद बार में आग लग गई और कई लोग भीतर फंस गए। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं।

Switzerland blast : स्थानीय पुलिस के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के लोकप्रिय बार में हुआ, जहां नए साल का सेलिब्रेशन चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। धमाके के कारण पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Switzerland blast : वालिस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में सामने आए वीडियो और तस्वीरों में बार की बिल्डिंग से धुआं उठता और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।

Switzerland blast : क्रैन्स-मोंटाना एक लग्ज़री अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट है, जो खासतौर पर ब्रिटिश पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां जनवरी के अंत में होने वाले एफआईएस वर्ल्ड कप स्कीइंग इवेंट की भी तैयारी चल रही थी। यह शहर राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here