Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Bangladeshi Deportation : कोलकाता बॉर्डर पर सुपुर्दगी: साल 2023 में जबलपुर...

Jabalpur Bangladeshi Deportation : कोलकाता बॉर्डर पर सुपुर्दगी: साल 2023 में जबलपुर से पकड़े गए थे दो बांग्लादेशी, कानूनी प्रक्रिया के बाद वतन वापसी

0
95

Jabalpur Bangladeshi Deportation : जबलपुर। अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों, मिनारा बेगम और मोहम्मद मोसूर को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज वतन वापस भेज दिया गया है। जबलपुर पुलिस ने कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों घुसपैठियों को कोलकाता बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश के लिए डिपोर्ट कर दिया है।

साल 2023 में हुई थी गिरफ्तारी: जानकारी के अनुसार, साल 2023 में जबलपुर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इन दोनों को अवैध रूप से शहर में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके पास भारत में रहने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। मामले की सुनवाई के बाद जिला अदालत ने दोनों को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

हाई कोर्ट के निर्देश पर कम हुई सजा: सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय हाई कोर्ट ने मानवीय आधार और कानूनी पहलुओं को देखते हुए सजा को घटाकर 2 साल कर दिया था। साथ ही न्यायालय ने निर्देश दिए थे कि सजा पूरी होते ही इन्हें इनके मूल देश बांग्लादेश वापस भेजा जाए। सजा की अवधि पूरी होने के बाद जबलपुर पुलिस की एक विशेष टीम दोनों को लेकर कोलकाता रवाना हुई, जहाँ से आधिकारिक प्रक्रिया के तहत उन्हें सीमा पार बांग्लादेशी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here