JK Hospital Dispute : सार्वजनिक जमीन पर कब्जे को लेकर जेके हॉस्पिटल मैनेजमेंट और रहवासियों में ठनी, बड़े विवाद की आशंका

JK Hospital Dispute : भोपाल। जेके हॉस्पिटल के समीप स्थित सिग्नेचर 99 अपार्टमेंट के सामने अवैध दुकानों के निर्माण को लेकर माहौल गरमा गया है। स्थानीय रहवासियों और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के बीच सार्वजनिक उपयोग की भूमि को लेकर तीखी बहस और विवाद की स्थिति बनी हुई है। रहवासियों का आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित छोड़ी गई जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन: सिग्नेचर 99 अपार्टमेंट के रहवासियों का कहना है कि उन्होंने इस अवैध निर्माण के संबंध में नगर निगम प्रशासन और स्थानीय पुलिस को कई बार सूचित किया है। बावजूद इसके, अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस कथित अनदेखी के कारण निर्माण कार्य को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे रहवासियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

टकराव की स्थिति: स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया और अवैध निर्माण को नहीं रुकवाया, तो यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। रहवासियों का तर्क है कि सार्वजनिक जमीन पर कब्जा होने से न केवल यातायात बाधित होगा, बल्कि भविष्य में अन्य नागरिक सुविधाएं भी प्रभावित होंगी। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और रहवासी एकजुट होकर इस कब्जे का विरोध कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Related Articles

Popular Categories