Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : नए साल पर भोपाल में हाई अलर्ट, 1500 अतिरिक्त...

M.P News : नए साल पर भोपाल में हाई अलर्ट, 1500 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात, डॉग स्कॉड से निगरानी

mp police

भोपाल :  नए साल के स्वागत को लेकर राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन, होटल, फार्म हाउस और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। भोपाल पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्लान लागू किया है।

सड़क से स्टेशन तक रहेगी पुलिस की नजर

नए साल की रात शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे संवेदनशील स्थानों पर रेलवे पुलिस डॉग स्कॉड और सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : M.P में दिसंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.7 डिग्री पर पहुंचा पारा

1500 अतिरिक्त जवान संभालेंगे मोर्चा

भोपाल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1500 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की है। शहर में कुल 75 स्थानों पर पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जबकि यातायात पुलिस ने करीब 50 जगहों पर वाहन जांच अभियान शुरू किया है।

यातायात पुलिस का विशेष अभियान

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि हादसों को रोका जा सके।

फार्म हाउस, होटल और आउटर इलाकों पर नजर

शहर के आउटर क्षेत्रों में स्थित फार्म हाउस, रिसॉर्ट और होटलों पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। बिना अनुमति पार्टी, तेज आवाज में संगीत और अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग्स सप्लाई रोकने के लिए विशेष प्लान

नए साल के दौरान ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस विभाग ने अलग से एंटी-ड्रग अभियान तैयार किया है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी लेकर नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here