Khandwa Highway Accident : खंडवा में डंपर से बाइक टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

खंडवा: खंडवा जिले के ओंकारेश्वर-पुनासा रोड पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे किनारे खड़े खराब डंपर से टकराने के कारण बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा सनावद-पुनासा हाइवे पर हाथिया बाबा के पास धनगांव थाना क्षेत्र में हुआ।

घटना स्थल और घायल

धनगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक पर पिता रतनसिंह अपने 5 वर्षीय बेटे दिव्यांश और रिश्तेदार सोहन (20) के साथ जा रहे थे। हादसे में पिता और दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार सोहन गंभीर रूप से घायल है और सिर में चोट आई है। उसे सनावद अस्पताल से खंडवा रेफर किया गया है।

डंपर की लापरवाही बनी वजह

समाजसेवी दिग्विजयसिंह तोमर ने बताया कि हादसे का कारण हाईवे किनारे खड़ा राखड़ से भरा खराब डंपर था, जो रात के अंधेरे में बाइक सवार को दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डंपर चालक और मालिक की यह लापरवाही है कि वे अपने वाहनों का समय पर रखरखाव नहीं करते और अक्सर ओवरलोड माल ढोते हैं।

Read More : ASI Bribery Suspension : निशानेबाज न्यूज़ की खबर से हिला पुलिस महकमा, रिश्वतखोर ASI संतलाल गोटिया निलंबित

पुलिस कार्रवाई की मांग

समाजसेवी ने पुलिस से अपील की है कि केवल ड्राइवर ही नहीं, बल्कि डंपर के मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो।

हादसे से हाईवे पर सुरक्षा सवाल

यह हादसा फिर से यह दिखाता है कि हाइवे किनारे खड़े खराब वाहनों कितने खतरनाक हो सकते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से अपील की है कि हाईवे पर वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए और सुरक्षा मानक लागू किए जाएं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories