Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Child Death Accident : पानी की टंकी में गिरने से 4 साल की मासूम की मौत, मां के पीछे दौड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Child Death Accident : रीवा: जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौजा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर में बनी पानी की टंकी में गिरने से 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृत बच्ची की पहचान श्रेया साकेत (4 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बच्ची के पिता राजभोर साकेत ने बताया कि घर में पानी भरने के लिए बच्ची की मां ने टंकी का ढक्कन खोला था। इसी दौरान श्रेया अपनी मां के पीछे दौड़ते हुए आई और उनसे खाना मांगने लगी। तभी अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे खुले टैंक में जा गिरी।

हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने बच्ची को टैंक से बाहर निकाला और गंभीर स्थिति में अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मौत की खबर आते ही कनौजा गांव में मातम पसर गया।

स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर घर में खुले पड़े टैंकों और कुओं के प्रति लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करता है। प्रशासन और जागरूक नागरिक लगातार अपील कर रहे हैं कि बच्चों वाले घरों में जल संरचनाओं को हमेशा ढंक कर रखा जाए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories