बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने रात में 6 करोड़ रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में भूसा लोड कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, जिसमें भूसे के नीचे गांजा की पेटियों को छिपाकर तस्करी की जा रही थी।
ट्रक से पकड़ा गया 12 क्विंटल गांजा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। बसंतपुर थाना क्षेत्र के धनवार बैरियर पर पुलिस ने घेराबंदी की और जैसे ही ट्रक वहां पहुंचा, उसे रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने ट्रक चेक किया, तो भूसे के नीचे छिपा गांजा मिला। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था।
Read More : C.G News : कोरबा के एसएस प्लाजा में भयंकर आग, कई दुकानें जलकर राख
गांजा तस्करी का पूरा नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, जब्त गांजा की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए और वजन 12 क्विंटल के आसपास है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और तस्करों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस क्षेत्र में नए साल से पहले बड़ी मात्रा में गांजा की मांग के कारण इसे अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाना था।
पहले भी कई मामले दर्ज
2025 में यह बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पहले भी बसंतपुर थाना क्षेत्र से उड़ीसा से यूपी गांजा तस्करी के कई मामले पकड़े गए हैं। अक्सर बड़ी खेप छत्तीसगढ़ के चार जिलों से क्रॉस करते हुए इस इलाके में पहुंचती है, और पुलिस समय रहते तस्करों को पकड़ती है।













