Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में पतंग उड़ाने के दौरान हादसा, हाईटेंशन लाइन...

M.P News : इंदौर में पतंग उड़ाने के दौरान हादसा, हाईटेंशन लाइन से झुलसा 12 साल का बच्चा

indore
चंदन नगर में दर्दनाक घटना

इंदौर : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पतंग उड़ाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट की तेज चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और कुछ समय तक बिजली के पोल पर ही फंसा रहा। धमाके और पटाखे जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर बच्चे को नीचे उतारा।

नगीन नगर इलाके की घटना

यह हादसा चंदन नगर थाना अंतर्गत नगीन नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा पतंग उड़ाते समय बिजली के पोल के पास पहुंच गया, जहां अचानक उसका संपर्क हाईटेंशन लाइन से हो गया। करंट लगते ही तेज चिंगारियां और धमाके जैसी आवाजें आने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Read More : M.P Weather : नए साल से पहले MP में ठंड का कहर, 9 शहरों में यलो वार्निंग जारी, मंदसौर 2.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

रहवासी गौरव ने बताया कि आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्चा पोल पर झुलसी हालत में फंसा हुआ था। बिना देर किए लोगों ने आपसी सहयोग से उसे नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत निजी वाहन से गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

एमवाय अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल बच्चे के परिजनों की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर रिहायशी इलाकों में खुले हाईटेंशन तारों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और बिजली लाइनों की उचित निगरानी की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here