Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Narmada Parikrama : बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल परिवार संग नर्मदा...

Narmada Parikrama : बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर, देर रात बड़वानी पहुंचे

badwani
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल परिवार संग नर्मदा परिक्रमा पर

खरगोन :  खरगोन–बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार सुबह पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर से परिवार सहित मां नर्मदा की परिक्रमा का शुभारंभ किया। श्रद्धा, सादगी और आध्यात्मिक संकल्प से परिपूर्ण इस यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और कलश पूजन के साथ हुई। सांसद पटेल सपत्नीक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नंगे पांव परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ते नजर आए। देर रात वे बड़वानी जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर रात्रि विश्राम किया।

ओंकारेश्वर से बड़वानी तक श्रद्धा का संगम

यात्रा के दौरान सांसद पारंपरिक सफेद कुर्ता-धोती में नजर आए, जबकि उनके परिजन भी सादे पारंपरिक परिधानों में साथ चल रहे हैं। परिक्रमा में भाई, बहन सहित परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव दिखाई दिया।

Pakistan T20 Squad : T20 World Cup से पहले PCB का बड़ा फैसला, बाबर-रिजवान बाहर, शादाब खान की वापसी

समाज कल्याण और आत्मशुद्धि का संकल्प

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मानुशासन और आध्यात्मिक साधना की यात्रा है। यह परिक्रमा वे मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता, परिवार के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समाज कल्याण के संकल्प के साथ कर रहे हैं। उनके अनुसार यह यात्रा लगभग 15 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है।

राष्ट्र सेवा को बताया सर्वोच्च धर्म

सांसद पटेल ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सनातन संस्कृति को जीवन की आत्मा बताते हुए कहा कि यही परंपराएं हमें शक्ति और दिशा देती हैं।

युवाओं की भागीदारी से बढ़ा उत्साह

परिक्रमा मार्ग में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक उनसे मिलने पहुंचे। सांसद ने युवाओं में बढ़ती सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता पर प्रसन्नता जताई और इसे भविष्य के लिए शुभ संकेत बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here