Pakistan ने कबूला ‘ऑपरेशन सिंदूर’, बंकर में छिपी पाक सेना, जरदारी ने दी भारत को गीदड़भभकी

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सीमा में स्थित आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 6-7 मई की रात को ऑपरेशन किया, जिसे भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। पाकिस्तान की ओर से शुरू में इस अभियान को नकारा गया, लेकिन अब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इसे स्वीकार किया है।

Read More : BJP National President : भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन सबसे आगे 20 जनवरी को ऐलान

जरदारी का बयान:
एक कार्यक्रम में जरदारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पाक सेना के कई बड़े अफसर बंकरों में छिप गए थे। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधि ने उन्हें आगाह किया कि जंग शुरू हो चुकी है। जरदारी ने कहा, “हम जंग के लिए तैयार हैं और अपनी जान की कुर्बानी देने को भी तैयार हैं।” उन्होंने भारत को लेकर गीदड़भभकी भी दी, कहा, “रोटी होगी…गोली होगी…हम गोलियां मारेंगे…तुम क्या गोले मारोगे।”

ऑपरेशन का असर और भारत का रुख:
भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। सरकार ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समाप्त नहीं हुआ है और यह अब भी जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories