Thursday, June 25, 2026
29.9 C
Raipur

GST अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) को लेकर बड़ा अपडेट! रायपुर और भोपाल बेंच के लिए सदस्यों की पोस्टिंग तय

रायपुर/नई दिल्ली: GST से जुड़े अपील मामलों के शीघ्र और प्रभावी निपटारे की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। GST अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) के लिए नियुक्त सदस्यों की बेंच-वार पोस्टिंग को लेकर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश Office Order No. 03/2025, दिनांक 26 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है।

इस आदेश के तहत देश के विभिन्न राज्यों में गठित GSTAT बेंचों में Technical Member (Centre), Technical Member (State) और Judicial Members की तैनाती तय की गई है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए भी बेंच संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Read More : Jobs News : RBI में सीधी एंट्री! बिना परीक्षा ग्रेड-C नौकरी का मौका, 93 पदों पर भर्ती

रायपुर GSTAT बेंच (छत्तीसगढ़)

रायपुर बेंच में केंद्र सरकार ने अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

  • सतीश कुमार अग्रवाल – Technical Member (Centre)
    1988 बैच के IRS (Customs & Indirect Taxes) अधिकारी सतीश कुमार अग्रवाल को लगभग 34 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। वे MNIT से सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं और GATE परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप-30 में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने Central Excise, Enforcement Directorate और पर्यावरण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी हैं।

  • प्रदीप कुमार व्यास – Judicial Member
    मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे प्रदीप कुमार व्यास 1988 में सेवा में शामिल हुए थे। वे जिला न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं और MP Commercial Tax Appellate Board में भी Judicial Member रह चुके हैं।

भोपाल GSTAT बेंच (मध्यप्रदेश)

भोपाल बेंच में भी न्यायिक और तकनीकी अनुभव का संतुलन देखने को मिलता है।

  • राजू आहूजा – Technical Member (Centre)

  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रूपेश चंद्र वर्मा – Judicial Member
    वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और लंबा न्यायिक अनुभव रखते हैं।

  • उपेंद्र कुमार सिंह – Judicial Member
    पूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

21 जनवरी 2026 से कार्यभार ग्रहण

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी नियुक्त सदस्य 21 जनवरी 2026 को अपनी-अपनी बेंच में कार्यभार ग्रहण करेंगे। GSTAT के सक्रिय होने से टैक्स विवादों के निपटारे में तेजी आएगी और व्यापारियों को हाईकोर्ट जाने की आवश्यकता कम होगी।

डिस्क्लेमर

कुछ सदस्यों की शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी जानकारी सरकारी आदेश में विस्तार से उपलब्ध नहीं होती। उपरोक्त विवरण High Court, Department of Justice, CIC और अन्य सार्वजनिक रिकॉर्ड पर आधारित है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories