Raigarh News: रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने धरने से हटाने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Raigarh News: ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि धरना हटाने के दौरान रोड एक्सीडेंट में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद विवाद बढ़ा, ग्रामीण उग्र हो गए। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।













