Jabalpur News : जबलपुर. जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में राशन दुकान की जिम्मेदारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Jabalpur News : जानकारी के अनुसार, गांव में पहले स्वसहायता समूह द्वारा राशन का वितरण किया जाता था, लेकिन हाल ही में राशन दुकान की जिम्मेदारी दूसरे पक्ष को मिलने के बाद विवाद शुरू हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने–सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
Jabalpur News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोसलपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











