इंदौर के आदित्य सिंह का बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू, ‘Welcome To The Jungle’ में निभाएंगे अहम किरदार

इंदौर: इंदौर शहर के होनहार कलाकार आदित्य सिंह अब बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाने जा रहे हैं। आदित्य, फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ के जरिए हिंदी सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का खास वीडियो हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें बताया गया कि फिल्म क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी।

मल्टीस्टारर फिल्म में अहम भूमिका

‘Welcome To The Jungle’ में आदित्य सिंह एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडिस और लारा दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बीच आदित्य का चयन इंदौर के लिए गर्व की बात है।

Read More : CWC बैठक में भागते-भागते पहुंचे शशि थरूर, मुस्कान के साथ मीडिया को किया अभिवादन

इंदौर से मुंबई तक का सफर

आदित्य ने इंदौर के डेली कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद मुंबई का रुख किया। करीब 10 साल की कड़ी मेहनत और थिएटर व अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद उन्हें यह बड़ा मौका मिला। स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन की लंबी प्रक्रिया के बाद निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान ने उन्हें फिल्म के लिए चुना।

बड़े कलाकारों से सीख

आदित्य ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव रहा। वहीं रवीना टंडन से उन्होंने समय के सदुपयोग की सीख ली। आदित्य का मानना है कि यह फिल्म उनके करियर की दिशा तय करेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories