CG NEWS: सहकारी बैंक में भीड़ देख विधायक लता उसेंडी ने रुककर किसानों की समस्याएं सुनी, बैंक अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Sanjay Sahu

CG NEWS: रोशन सेन /माकड़ी: कोण्डागांव जाते समय विधायक लता उसेंडी माकड़ी चौक के पास स्थित जिला सहकारी बैंक में अचानक बढ़ी भीड़ को देखकर रुक गईं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं और बैंक अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए।

CG NEWS: किसानों ने विधायक को बताया कि बैंक में नगद राशि की कमी के चलते उन्हें बार-बार लौटना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इस पर विधायक लता उसेंडी ने तुरंत बैंक अधिकारी को फोन कर नकदी की उपलब्धता बढ़ाने की बात कही, ताकि किसान निराश होकर लौटने को मजबूर न हों।

CG NEWS: इसके साथ ही उन्होंने बैंक परिसर में पेयजल, पंखा और बैठने की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए ताकि किसानों को असुविधा न हो। विधायक की इस संवेदनशील पहल को देखकर किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की और उनका आभार व्यक्त किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *