Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh ‘निशानेबाज न्यूज़’ का बड़ा असर! कटनी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज...

‘निशानेबाज न्यूज़’ का बड़ा असर! कटनी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

indore

कटनी: निशानेबाज न्यूज़ द्वारा अवैध रेत उत्खनन को उजागर किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बड़वारा थाना क्षेत्र के बहिरघटा गांव में स्थित उमराड़ और महानदी के संगम स्थल पर लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन को रोकने के लिए खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

नदी के बीच बने रेत रैंप ध्वस्त

खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी के बीच अवैध रूप से बनाए गए रेत के रैंप को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इन रैंपों के जरिए भारी वाहनों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह और स्वरूप को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था।

खबर के बाद हरकत में प्रशासन

गौरतलब है कि 21 दिसंबर को निशानेबाज न्यूज़ ने इस अवैध रेत उत्खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बना, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

Read More : CWC Meet : दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

पर्यावरण को हो रहा था नुकसान

अवैध उत्खनन के कारण न केवल नदी की गहराई और दिशा प्रभावित हो रही थी, बल्कि आसपास के गांवों में जलस्तर और पर्यावरण संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीणों ने भी इस अवैध गतिविधि को लेकर कई बार शिकायतें की थीं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। दोषियों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here