Friday, February 13, 2026
22.1 C
Raipur

Bhopal News : धोबी घाट क्षेत्र में देर रात हड़कंप! लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भोपाल: राजधानी भोपाल के पातरा पुल धोबी घाट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लकड़ी के कारखाने में भीषण आग लग गई। यह आग “भोपाल डेकोरेटर” नामक कारखाने में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा सारा लकड़ी और डेकोरेशन का सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

देर रात उठीं ऊंची लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात अचानक कारखाने से तेज धुआं और ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। लकड़ी और ज्वलनशील सामग्री अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

Read More : M.P News : सटोरिये आज़ाद खान की क्रेडिट सोसायटी पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा एक्शन

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एहतियातन एसीपी बिट्टू शर्मा सहित जहांगीराबाद और ऐशबाग थानों का भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि आग रिहायशी इलाकों तक न पहुंचे।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान होने के चलते नुकसान का आकलन लाखों रुपये में किया जा रहा है।

जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds