Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : मैग्नेटो मॉल हिंसा पर महंत का अल्टीमेटम, 24 घंटे...

C.G News : मैग्नेटो मॉल हिंसा पर महंत का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

charandas mahant
मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ पर महंत ने जताई निंदा

रायपुर : राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। महंत ने इसे बेहद निंदनीय घटना बताया और कहा कि सरकार इस मामले में चुप न रहे।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

महंत ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा और अराजकता के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

असामाजिक तत्वों के हौसले

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से शांति का टापू रहा है और विभिन्न धर्मों के लोग मिलकर त्यौहार मनाते आए हैं। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग दिनदहाड़े मॉल में लाठी-डंडे लेकर घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

Read More : Indore में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

मॉल में तोड़फोड़ का मामला

24 दिसंबर को मॉल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सजावट हो रही थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने सजावटी सामान तोड़ा, डेकोरेशन को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों को काम रोकने पर मजबूर किया।

आगे की कार्रवाई

महंत ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता की स्थिति में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सियासी और सामाजिक स्तर पर गंभीर रूप से उठाएगी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here