Saturday, June 13, 2026
38.3 C
Raipur

rewa news: रीवा में गृह मंत्री अमित शाह ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ, किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील

rewa news: रीवा : देश के गृह मंत्री गुरुवार को रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा में स्थित बसामन मामा गौवंश वन विहार पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ किया। यहां वो 9 हजार गायों के बीच तैयार किए गए, प्राकृतिक खेती के अनूठे मॉडल को देखा। गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पर आयोजित किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे।

rewa news: सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, आज हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है मैं उन्हें नमन करता हूं। मुझे पता चला कि जब वह प्रधानमंत्री थे तब रीवा के रहने वाले विजय बहादुर सिंह उनके वहां के चालक हुआ करते थे, और वह उनसे बघेली में बात करते थे, अटल जी का रीवा से विशेष लगाव रहा है।सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है और बसामन मामा गोधाम प्राकृतिक खेती का बेहतरीन उदाहरण है।

 

rewa news: यहां गाय के गोबर से खेती की जा रही है, जिसमें दलहन, चावल, चना, सरसों जैसी फसलें उगाई जा रही हैं। यदि इसे प्रकल्प के रूप में आगे बढ़ाया जाए तो विंध्य क्षेत्र के किसानों की आय में बड़ा इजाफा हो सकता है। उन्हों कहा कि एक देशी गाय से 21 एकड़ तक बिना रासायनिक खाद के खेती संभव है। प्राकृतिक खेती न केवल जमीन, बल्कि इंसान की सेहत के लिए भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि देश में 40 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं और उन्होंने खुद भी अपने खेत में इसका प्रयोग किया है। अंत में उन्होंने कहा कि धरती को मां कहते हैं, उसे कंक्रीट जैसा बनाना ठीक नहीं है। पीपल के वृक्ष का विशेष महत्व बताते हुए उन्होंने सभी से कम से कम 5 पीपल के पेड़ लगाने और प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लेने की अपील की।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories