CG NEWS: फरसगांव में चिल्डन पार्क का विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया लोकार्पण, शारीरिक, मानसिक विकास के लिए बहुत सहायक है चिल्डन पार्क : टेकाम

0
147
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :– कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान स्वच्छता लक्षित इकाई सीटीयू अंतर्गत स्वच्छता से वंचित झाड़ियों से युक्त स्थल का चयन किया गया था उक्त स्थल को विकसित कर सर्वसुविधायुक्त चिल्ड्रन गार्डन बनाकर एक नया स्वरूप दिया गया है। उक्त गार्डन का लोकार्पण केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा किया गया।

 

 

CG NEWS: विधायक नीलकंठ टेकाम ने सीटीयू गार्डन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह बच्चों के शारीरिक विकास और मानसिक विकास के लिए बहुत सहायक होगा। उन्होंने कहा कि सीटीयू गार्डन में बच्चों के लिए खेलने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपने शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल सकें। विधायक टेकाम ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत हैं और नगर में हो रहे विकास कार्य इसका एक उदाहरण है। लोकार्पण के बाद झूलो का आनंद लेने के लिए स्थानीय बच्चों की भीड़ लग गई।

CG NEWS: इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, पार्षद शैल सेठिया, नरेंद्र गौर, विनोद पांडे, सीएमओ मयंक कुमार बसन्तवानी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here