Thursday, February 19, 2026
21.1 C
Raipur

Pithampur Murder Case : धार के पीथमपुर में किराएदार ने युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

धार : धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। महू-नीमच मार्ग स्थित वार्ड नंबर 7 में बीती रात एक तीन मंजिला मकान के भीतर 23 वर्षीय युवक अक्षय फुलवरे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि मकान में किराए से रह रहे युवक अनिल विश्वकर्मा ने विवाद के बाद चाकू से अक्षय का गला रेत दिया।

हत्या के बाद शव नीचे फेंका

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के शव को दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे फेंक दिया। इसी दौरान अक्षय का छोटा भाई नीचे उतर रहा था, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देख ली। भाई ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। घटना में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अक्षय को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पीथमपुर सेक्टर-1 थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि आरोपी अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जांच जारी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर एयरपोर्ट गेट के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

M.P News : भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, कल भी हुई थी मीटिंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds