Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore News : सीहोर के ग्राम खंडवा में नाबालिग से धर्म परिवर्तन...

Sehore News : सीहोर के ग्राम खंडवा में नाबालिग से धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार

Sehore News
Sehore News

Sehore News : सीहोर : सीहोर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडवा में एक नाबालिग छात्रा द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय छात्रा ने अपने ही स्कूल के एक छात्र और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

 

Sehore News : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर एसडीओपी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण पर त्वरित जांच शुरू की गई। एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Sehore News : पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बनी रही। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here