Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : सीहोर में कुश्ती का महाकुंभ! परंपरा और पराक्रम का...

M.P News : सीहोर में कुश्ती का महाकुंभ! परंपरा और पराक्रम का भव्य संगम, अखाड़े में दिखा शौर्य और शक्ति

सीहोर में परंपरा और पराक्रम का संगम

सीहोर: सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सीहोर के बाल विहार ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। अखाड़े की मिट्टी में उतरते ही पहलवानों ने अपने कौशल, ताकत और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। देश-विदेश से आए पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी।

सांसद आलोक शर्मा ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन खेल परंपरा का गौरव है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है।

ओलंपिक लक्ष्य को लेकर युवाओं को संदेश

सांसद ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगामी ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर देश का नाम रोशन करें और तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम भी है।

Read More : Kerala Mob Lynching : करही पहुंचा मजदूर रामनारायण का शव, गांव में मातम, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की रही मौजूदगी

आयोजन में जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, वरिष्ठ नेता गौरव सन्नी महाजन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here