Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur धर्मांतरण विवाद पर आज Chhattisgarh बंद, रायपुर से कांकेर तक असर, चैंबर...

धर्मांतरण विवाद पर आज Chhattisgarh बंद, रायपुर से कांकेर तक असर, चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट संगठनों की भागीदारी

chhattisgarh band
Chhattisgarh Band

रायपुर: कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में हुए शव दफन विवाद और कथित धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार, 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी समर्थन प्राप्त हुआ है।

राजधानी रायपुर में दिखा बंद का असर

राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड और अन्य प्रमुख व्यापारिक इलाकों में दुकानों को बंद कराया गया। व्यापारियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सड़कों पर नजर आए। बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सामान्य व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।

प्रदेशभर में व्यापार और परिवहन ठप

बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहीं। कई स्थानों पर माल ढुलाई और यात्री परिवहन सेवाओं पर भी असर देखा गया।

कांकेर में रैली और ज्ञापन

कांकेर में सर्व समाज की ओर से बुधवार सुबह 11 बजे वंदे मातरम स्थल से कांकेर डोम तक रैली निकाली जाएगी। रैली के दौरान सर्व समाज के प्रतिनिधि अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

प्रशासन की नजर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बंद को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here