Monday, June 8, 2026
42.9 C
Raipur

CG News : BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, बिलासपुर आईजी पहुंचे घटनास्थल, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

CG News : कोरबा। कोरबा में दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हत्या की जानकारी के बाद बिलासपुर रेंज आईजी डाॅ.संजीव शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे हुए है। आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिये है। वहीं घटना के बाद फरार कार सवार आरोपियों का सुराग जुटाने पुलिस की अलग-अलग टीम गठित कर जांच में लगाया गया है।

गौरतलब है कि कटघोरा निवासी बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की आज सुबह दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने सरेराह हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त अक्षय गर्ग ग्राम केसलपुर में अपने निर्माणाधीन सड़क की साइट पर निरीक्षण के लिए गये हुए थे। तभी कार सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने अक्षय गर्ग की इनोवा कार को रोककर उस पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को कटघोरा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने तत्काल पुलिस व सायबर सेल की टीम को जांच में लगाया गया। उधर इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिलासपुर रेंज आईजी डाॅ.संजीव शुक्ला भी दोपहर के वक्त सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आईजी ने घटना का अपडेट लिया। इस दौरान उन्होने मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।

 

 

CG News : आईजी शुक्ला ने स्थानीय ग्रामीणों से हमलावरों के संबंध में अन्य जानकारी ली गयी। आईजी ने अज्ञात हमलावरों का सुराग जुटाने अलग-अलग टीम गठित कर मामले की जांच हर एंगल में करने के निर्देश दिये है। पुलिस की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही परिवार व कटघोरा के आसपास के लोगों के अलावा घटनास्थल के पास निवासरत स्थानीय ग्रामीणों से से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड पर अपराध दर्ज कर कार सवार अज्ञात हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories