Saturday, February 14, 2026
30.1 C
Raipur

Singrauli News : वाहन चेकिंग का किया विरोध तो होगी एफआईआर

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में अवैध परिवहन, ट्रांसपोर्ट टैक्स चोरी एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध संचालित प्रवर्तन अभियानों के बीच परिवहन विभाग ने अब कठोर रुख अपना लिया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि हाईवे अथवा किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान विरोध, हंगामा, हमला अथवा शासकीय कार्य में बाधा डालने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सीधे FIR दर्ज की जाएगी तथा गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। विभाग का मानना है कि कानून के पालन में सहयोग से ही अवैध परिवहन नेटवर्क पर प्रभावी शिकंजा लगाया जा सकता है तथा शासन को वैधानिक रूप से शासकीय राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। यह निर्णय सिंगरौली जिले में फ्लाइंग स्क्वाड के विरुद्ध सामने आई लगातार विरोध, दबाव एवं अव्यवस्था की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब “समझाइश की नीति को समाप्त कर, सीधी और वैधानिक कार्रवाई” को प्राथमिकता दी जाएगी।

बिना ट्रांसपोर्ट टैक्स चुकाए संचालित हो रहे वाहन
खोजी पड़ताल में यह तथ्य उजागर हुआ है कि सिंगरौली जिले के कई प्रमुख मार्गों पर— बिना ट्रांसपोर्ट टैक्स चुकाए वाहन संचालित हो रहे हैं, ओवरलोड एवं ओवरस्पीड मालवाहक वाहन बेख़ौफ़ दौड़ रहे हैं बिना परमिट एवं बिना फिटनेस वाहनों का संचालन जारी है, कोयला, राखड़ एवं खनिज परिवहन में नियमों की खुली अवहेलना की जा रही है।

क्या टैक्स चोरी का केंद्र बनता जा रहा है सिंगरौली?
जाँच में यह भी संकेत मिले हैं कि जिले में ट्रांसपोर्ट टैक्स चोरी का एक संगठित पैटर्न उभर रहा है। इसके परिणामस्वरूप—शासन को लाखों–करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति, तथा नियमों का पालन करने वाले वाहन संचालकों को अनुचित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जाँच की तैयारी की जा रही है।

संसाधन सीमित, लेकिन संकल्प मज़बूत
यद्यपि परिवहन विभाग के पास मानव संसाधनों की सीमित उपलब्धता है, इसके बावजूद— विशेष फ्लाइंग स्क्वाड सक्रिय किए गए हैं, संवेदनशील मार्गों पर अचानक एवं सघन चेकिंग बढ़ाई गई है, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अब किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा पर स्पष्ट फोकस
परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य केवल चालान या दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि— सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना,
अवैध एवं ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण स्थापित करना, तथा वैधानिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट-फिटनेस, टैक्स संग्रह एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

बुरे फंसे एक्टर धनुष! 10 साल पुराने मामले में 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के...

जानें क्या है ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम! दिल टूटने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक जैसा खतरा…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दिल टूटना केवल भावनात्मक तकलीफ नहीं...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds