Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

Sambhal murder mystery : कटर मशीन से पति के किए टुकड़े, फिर मोबाइल की ‘एक तस्वीर’ ने खोल दिया बीवी के खूनी खेल का राज

Sambhal murder mystery : संभल (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने 27 दिन पुराने एक बेहद उलझे हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल पति की हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को टुकड़ों में काटकर गंगा और खेतों में फेंक दिया। संभल पुलिस ने इस “ब्लाइंड मर्डर केस” को सुलझाते हुए आरोपी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

Sambhal murder mystery : आधी रात को हुआ खूनी संघर्ष पुलिस जांच के अनुसार, मामला चंदौसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी का है। यहां रहने वाला राहुल जूते-चप्पल बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी रूबी का प्रेम प्रसंग मोहल्ले के ही गौरव के साथ था। 17-18 दिसंबर की रात जब रूबी ने प्रेमी को घर बुलाया था, तभी राहुल वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विवाद बढ़ने पर रूबी ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।Rahul Murder Case: मुस्कान, सोनम और अब संभल की रूबी बनी हत्यारी, लाेग बोले- लाश देखकर कांप गई थी रूह - rahul murder sambhal woman turns killer

Sambhal murder mystery : क्रूरता की हदें पार: कटर मशीन से किए शव के टुकड़े हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने कटर मशीन का सहारा लिया। उन्होंने राहुल का सिर और हाथ-पैर काटकर अलग कर दिए। रूबी ने बाजार से दो काले बैग खरीदे; एक बैग में सिर और हाथ-पैर भरकर राजघाट गंगा में बहा दिया गया, जबकि दूसरे बैग में धड़ को पास के एक खेत में फेंक दिया गया। खुद को बचाने के लिए रूबी ने 24 तारीख को थाने में पति की गुमशुदगी भी दर्ज कराई।

Sambhal murder mystery : पुलिस की चतुराई और आरोपी की एक चूक 15 दिसंबर को पुलिस को सड़ा-गला धड़ बरामद हुआ। पहचान मिटाने के लिए खाल तक निकाल दी गई थी। शक होने पर जब पुलिस ने रूबी को शिनाख्त के लिए बुलाया, तो उसने शव के कपड़ों को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस को रूबी के मोबाइल में एक ऐसी फोटो मिली, जिसमें राहुल ने वही टी-शर्ट पहन रखी थी जो शव के पास मिली थी। मोबाइल की इसी फोटो और राहुल के हाथ पर गुदे नाम ने झूठ की दीवार गिरा दी और रूबी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G news : रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज! निगम सख्त, बकायेदारों पर शिकंजा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories