Singrauli News: राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, ई-अटेंडेंस और अतिथि शिक्षकों की सेवाओं को लेकर उठाईं प्रमुख मांगें

0
97
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। राज्य शिक्षा सेवा में कार्यरत अध्यापक संवर्ग एवं गुरुजी की लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर राज्य शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश (जिला सिंगरौली) द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सिंगरौली कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष श्री सुमारू प्रसाद खैरवार के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिक्षकों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को गंभीरता से उठाया गया।

Singrauli News: ज्ञापन की प्रमुख मांगें—

1. नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ
संघ ने बताया कि राज्य शिक्षा सेवा में अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति 01 जुलाई 2018 से की गई है, लेकिन आज दिनांक तक नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ नहीं दिया गया है। इससे शिक्षक पदोन्नति, वेतनवृद्धि एवं अन्य सेवा लाभों से वंचित हो रहे हैं।
संघ ने अध्यापक संवर्ग एवं गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देने की मांग की है।

2. ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग
संघ का कहना है कि शासकीय विद्यालयों के शिक्षक पूर्ण निष्ठा से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी स्थान प्राप्त कर रहे हैं।
इसके बावजूद लागू की गई ई-अटेंडेंस व्यवस्था अव्यवहारिक है और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। अतः संघ ने इस प्रणाली को समाप्त करने की मांग की है।

3. अतिथि शिक्षकों की सेवाएं वर्षभर जारी रखने की मांग
संघ ने अतिथि शिक्षकों की सेवाएं पूरे वर्ष निरंतर बनाए रखने की मांग की, जिससे शैक्षणिक कार्य बाधित न हो और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Singrauli News: शीघ्र निर्णय की अपील

संघ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। यदि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, तो वे और अधिक मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री से शिक्षक हित में उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

— सुमारू प्रसाद खैरवार
जिलाध्यक्ष
राज्य शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश सिंगरौली

Singrauli News: इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भागीरथी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बैढन पंचराज सिंह चंदेल सहित गंगा प्रसाद पनिका, राम सुरेश मिन्य, राम सुशील पटेल, उमाशंकर वर्मा, शिव बालक वर्मा, एलिजा बेध, विमला लकड़ा, संजय तिर्की, आदित्य प्रसाद, प्रभुदयाल साकेत, रमेश शाह, सुषमा अवस्थी, इंदेश दुबे, सुधा विश्वकर्मा, बीना गुप्ता, रामसिया वर्मा, वासुदेव जायसवाल, अनिल कुमार बैस, समीर मोल, मो. रिजवान, अनीता सिंह, लक्ष्मण पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here