rewa news : पत्नी के साथ बिताए गए अंतरंग पलों का वीडियो वायरल, पति अब दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय, एडिशनल एसपी बोले जल्द करेंगे गिरफ्तार

Sanjay Sahu
rewa news

rewa news : रीवा : पत्नी के साथ बिताए गए अंतरंग पलों का वीडियो का वायरल करने वाला पति अब अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके चलते बदनामी के साथ-साथ अब महिला की जान पर संकट के बादल मंडराने लगे है अपने परिजनों के साथ सोमवार की शाम एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से अपने जान माल की रक्षा किए जाने की फरियाद की है.

 

 

rewa news : गौरतलब है कि समान थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने परिजनों के साथ समान थाने पहुंचकर पति के विरुद्ध शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था, इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के विरुद्ध कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था इसके बाद पुलिस ने मामले में अन्य आरोपी पीड़िता की सास ससुर और नंद की गिरफ्तारी की थी लेकिन पुलिस पूरे मामले के मुख्य आरोपी विजय साहू को गिरफ्तार नहीं कर पाई.

 

rewa news : जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह फोन लगाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है मुख्य आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएगी।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *