Indore News : इंदौर: इंदौर में शहर और जिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में मनरेगा योजना का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन रीगल चौराहे पर आयोजित किया गया, जिसमें गांधी प्रतिमा के सामने झांज-मंजीरे बजाकर विरोध जताया गया।
Indore News : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना के नाम में बदलाव महात्मा गांधी के नाम के साथ षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है और इसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में शहर के विभिन्न कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने योजना के नाम बदलने के फैसले को रोकने की मांग की।













