Saturday, April 4, 2026
36.1 C
Raipur

Rohit Tomar Case : सुप्रीम कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के चार मामलों में गिरफ्तारी रोकी, बाकी केसों में कार्रवाई जारी

Rohit Tomar Case : रायपुर: सुप्रीम कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के खिलाफ चार FIR में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ये मामले पुरानी बस्ती थाने में जून-जुलाई 2025 में दर्ज हुए थे। इन FIR में आरोप था कि रोहित तोमर ने पीड़ितों को डर-धमका कर अतिरिक्त ब्याज वसूला।

Rohit Tomar Case : रोहित के मामले की पैरवी करने वाले एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने बताया कि चारों केस में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। अदालत में यह तर्क रखा गया कि मामले केवल कॉमर्शियल लेन-देन से जुड़े हैं और वसूली वैध साहूकारी लाइसेंस के आधार पर की गई थी। 19 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इन चार मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

Rohit Tomar Case : हालांकि, रोहित तोमर पर अन्य मामलों में कार्रवाई अभी भी जारी है। पुलिस अभी भी अन्य FIR में उसकी गिरफ्तारी कर सकती है। 9 नवंबर को पुलिस ने रोहित के भाई वीरेंद्र तोमर को MP से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा था। पूछताछ में उसने रोहित के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी। जांच में पता चला कि रोहित लगातार ठिकाना बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं।

Rohit Tomar Case : पिछले पांच महीनों में तोमर बंधुओं के खिलाफ आठ नए केस दर्ज हुए। अब तक मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी जैसे आरोपों में 16 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Rohit Tomar Case : पीड़ितों के अनुसार वसूली की राशि कई गुना बढ़ाई गई थी। उदाहरण के लिए, 2.5 लाख रुपए लिए गए थे, लेकिन 20 लाख लौटाए गए। इसी तरह अन्य पीड़ितों ने भी बढ़ी हुई राशि वापस दी।

Rohit Tomar Case : रायपुर पुलिस ने सभी पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू कर दी है। वित्तीय लेन-देन की निगरानी बढ़ा दी गई है, मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की साइबर जांच जारी है। सहयोगियों और सपोर्ट नेटवर्क पर सघन निगरानी रखी जा रही है।

Rohit Tomar Case : पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि रोहित तोमर के बारे में कोई भी सूचना मिलते ही नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

यूपी ATS का बड़ा एक्शन! आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, लखनऊ धमाके की साजिश नाकाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड...

M.P News : रीवा में आकाशीय बिजली का कहर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले...

Related Articles

Popular Categories