Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

Auto News : ₹6 लाख से कम में बेस्ट 7-सीटर, इस कार ने मारी बाज़ी, सेल्स में सबसे आगे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में रेनॉल्ट लगातार अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। नवंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट में रेनॉल्ट ट्राइबर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। बीते महीने ट्राइबर को कुल 2,064 नए ग्राहक मिले, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है। सालाना आधार पर देखें तो ट्राइबर की बिक्री में 38.90 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर 2024 में जहां इसकी बिक्री 1,486 यूनिट रही थी, वहीं इस साल यह आंकड़ा काफी ऊपर पहुंच गया।

ट्राइबर की कीमत और बाजार में पकड़

रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है। बजट सेगमेंट में यह एक मजबूत 7-सीटर कार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। खास बात यह रही कि नवंबर 2025 में रेनॉल्ट की कुल बिक्री में ट्राइबर की हिस्सेदारी 56.36 प्रतिशत रही, यानी कंपनी की आधे से ज्यादा बिक्री अकेले इसी मॉडल से हुई।

Read More : Messi के जल्दी जाने की असल वजह आई सामने, बोले आयोजक: छूने-गले लगाने से परेशान हुए मेसी, खेल मंत्री पर भी उठे सवाल

किगर की कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धूम

बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही रेनॉल्ट किगर। इस कॉम्पैक्ट SUV ने नवंबर 2025 में 1,151 यूनिट की बिक्री दर्ज की। सालाना तुलना में इसकी बिक्री में 47.75 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2024 में किगर की बिक्री 779 यूनिट थी, जो इस साल काफी बेहतर प्रदर्शन में बदल गई।

क्विड की बिक्री में गिरावट

वहीं, रेनॉल्ट की एंट्री-लेवल कार क्विड के लिए नवंबर का महीना निराशाजनक रहा। इस दौरान क्विड को केवल 447 नए ग्राहक मिले। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 18.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

नई रेनॉल्ट डस्टर की वापसी

रेनॉल्ट फैंस के लिए राहत भरी खबर यह है कि कंपनी जनवरी 2026 में अपनी लोकप्रिय SUV डस्टर को भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च करने जा रही है। 26 जनवरी 2026 को नई डस्टर की पहली झलक दिखाई जाएगी। माना जा रहा है कि नई डस्टर में नया डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और बेहतर पावरट्रेन देखने को मिलेगा। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories