Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

CG NEWS: हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात क्राइम ब्रांच की दबिश, गांजा-शराब और डेढ़ लाख नकद जब्त

CG NEWS: रायपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। करीब 20 जवानों की टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर कार्रवाई की। उस समय रवि साहू घर में मौजूद था, लेकिन छापे की भनक लगते ही पीछे के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से उसके साथी मोहम्मद रफीक को पकड़ लिया।

CG NEWS: तलाशी के दौरान मोहम्मद रफीक के बैग से सट्टा-पट्टी से जुड़े कागजात और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा घर से शराब और गांजा भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

CG NEWS: पुलिस के अनुसार रवि साहू के खिलाफ अब तक करीब 79 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं। वह कई बार जिला बदर भी हो चुका है। बताया गया है कि जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से गांजा और शराब की तस्करी के साथ-साथ जुआ-सट्टा का संचालन करने लगता है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने आधी रात को रवि साहू और मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के ठिकानों पर दबिश दी थी। रवि साहू तो छत के रास्ते फरार हो गया, जबकि उसका साथी मौके पर पकड़ा गया। वहीं मुकेश गुप्ता अपने घर पर नहीं मिला और वह पिछले करीब एक महीने से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

CG NEWS: देर रात तक कोतवाली पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करती रही। इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories