Bemetara News : बेमेतरा संस्कृति एवं साहित्य विमर्श कार्यक्रम 23 दिसम्बर को

0
150
Bemetara News
Bemetara News

Bemetara News : बेमेतरा/जीतू गुप्ता: छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी रायपुर द्वारा 23 दिसम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे पी जी कॉलेज बेमेतरा में संस्कृति एवं साहित्य विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हिंदी परिषद बेमेतरा श्री दिनेश गौतम, संरक्षक प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला बेमेतरा ,श्री मोहित राम वर्मा एवं प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति रायपुर एवं जिला समन्वय छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर श्री रामानंद त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।

 

Bemetara News : कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्राचार्य पीजी कॉलेज बेमेतरा डॉक्टर वीणा त्रिपाठी करेंगी । कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला इकाई, बेमेतरा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में रायपुर साहित्य महोत्सव पर भी चर्चा किया जाएगा। बेमेतरा जिले के साहित्य व सृजन पर केंद्रित बेमेतरा संस्कृति एवं साहित्य विमर्श में जिले के सभी साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here