HomeMadhya PradeshBhopalMP Weather Update : कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्य प्रदेश, अगले...

MP Weather Update : कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्य प्रदेश, अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड

Date:

Related stories

भोपाल : मध्य प्रदेश में इस बार सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। दिन बीतने के साथ ठंड का असर और तेज होता जा रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच घने कोहरे ने पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बीती रात उमरिया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान महज 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोहरे ने थामी रफ्तार, यातायात प्रभावित

प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में 20 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों को 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट होने की सूचना है। वहीं भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स भी कोहरे के चलते डिले हुईं।

रीवा में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

10 डिग्री के नीचे प्रदेश के अधिकांश शहर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। उमरिया के बाद रीवा, मलाजखंड, इंदौर और राजगढ़ जैसे शहरों में भी कड़ाके की ठंड देखने को मिली।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

उमरिया – 4.3
रीवा – 5.5
मलाजखंड – 5.6
इंदौर – 5.6
राजगढ़ – 5.4
पंचमढ़ी – 5.2
भोपाल – 6.2
छिंदवाड़ा – 6.8
ग्वालियर – 7.5
बैतूल – 7.5
उज्जैन – 8.5
दमोह, जबलपुर और खजुराहो – 7.4

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड और कोहरे के असर के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here