Thursday, June 18, 2026
36.8 C
Raipur

Gulana Hanuman Mandir : हनुमान मंदिर गुलाना में गूंजे सुंदरकांड के स्वर: भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Gulana Hanuman Mandir : शाजापुर/गुलाना (किशोर नाथ राजगुरु)। शाजापुर जिले की गुलाना तहसील स्थित सुप्रसिद्ध ‘न्याय प्रिय श्री हनुमान मंदिर’ में शनिवार को भक्ति, शक्ति और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान में सुंदरकांड पाठ, 56 भोग और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

आयोजन की शुरुआत शनिवार सुबह हनुमान जी के विशेष श्रृंगार के साथ हुई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे से सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ, जहाँ भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को धर्ममय बना दिया। भगवान हनुमान को छप्पन भोग अर्पित कर उनकी महाआरती की गई।

Gulana Hanuman Mandir : शाम 4 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें तहसील क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ यहाँ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी निभाई गई। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। खास बात यह रही कि यहाँ ‘नवग्रह वाटिका’ के तहत उन नौ विशेष लकड़ियों के पौधे लगाए गए, जिनका उपयोग शास्त्रों के अनुसार हवन कुंड में समिधा के रूप में किया जाता है।

Gulana Hanuman Mandir : इस अवसर पर मंत्री परमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि नवग्रह के पौधे न केवल पर्यावरण को लाभ पहुँचाते हैं, बल्कि हवन में इनके उपयोग से वातावरण की अशुद्धियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories