Indore News: इंदौर: धर्मांतरण के बाद आरक्षण के लाभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी मूल कम्युनिटी से जुड़े स्टेटस को छोड़कर दूसरी पहचान स्वीकार करता है, तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
Indore News: धर्मांतरण के बाद आरक्षण के लाभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह का निर्णय लिया है, तो यह स्वागत योग्य है। वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय अपेक्षित था। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी कम्युनिटी से जुड़े होने और अपने स्टेटस के आधार पर आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन वह उस पहचान को छोड़कर दूसरी पहचान स्वीकार करता है, तो स्वाभाविक रूप से उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। महापौर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह का फैसला देकर न्याय को प्रतिपादित किया है।
