Meditation Camp Sehore Police : सीहोर पुलिस की नई पहल: ‘खाकी’ के साथ मानसिक शांति का संगम, जवानों ने सीखे तनावमुक्ति के गुर

Meditation Camp Sehore Police :  सीहोर (सुनील शर्मा)। पुलिस की नौकरी की भागदौड़ और 24 घंटे की मुस्तैदी के बीच अक्सर मानसिक स्वास्थ्य कहीं पीछे छूट जाता है। इसी तनावपूर्ण जीवनशैली को सकारात्मकता में बदलने के लिए सीहोर पुलिस ने एक विशेष कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में, पुलिस लाइन ग्राउंड में तीन दिवसीय ‘तनावमुक्त ध्यान शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।

Meditation Camp Sehore Police :  यह शिविर पुलिस विभाग और हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक बोझ को कम करना, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना और उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर निर्णय लेने में सक्षम बनाना था। शिविर के दौरान हार्टफुलनेस संस्थान के प्रीसेप्टर हर्षित पुरोहित और श्रीमती नीलम पुरोहित ने पुलिस बल को ध्यान (Meditation) की सरल और प्रभावी तकनीकें सिखाईं।

शिविर में केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा और रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव सहित पुलिस लाइन व थाना मंडी का समस्त स्टाफ पूरी तन्मयता के साथ शामिल हुआ। अनुशासन की मिसाल पेश करने वाले इन जवानों ने बंद आँखों के साथ शांति की गहराई को महसूस किया।

इस आयोजन की एक और खास विशेषता यह रही कि इसमें मनुवेन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कुल 150 से अधिक प्रतिभागियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर के समापन पर पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।

समापन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे ‘ध्यान’ को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे सत्रों से जवानों के व्यवहार और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह शिविर न केवल पुलिसकर्मियों के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक संदेश है कि स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ADR Report 2026: राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति ₹115 करोड़, बीआरएस सबसे अमीर पार्टी

ADR Report 2026: हैदराबाद। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)...

Related Articles

Popular Categories