T20 World Cup 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी

Rahul Goshwami
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का औपचारिक ऐलान कर दिया है। शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

सूर्यकुमार यादव को सौंपी कमान
टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जो हाल के वर्षों में टी-20 प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जिससे टीम को संतुलन और अनुभव दोनों मिलेंगे।

Read More : Big Breaking : कटनी में IT की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग कारोबारी जगदीश पटेल के ठिकानों पर छापा

युवा और अनुभव का मिश्रण
टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी सितारों को भी जगह दी गई है। ईशान किशन और रिंकू सिंह को दोबारा मौका मिला है, जबकि संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी टीम की रीढ़ माने जा रहे हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन।

ग्रुप और मैच शेड्यूल
टीम इंडिया को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया (दिल्ली), 15 फरवरी को पाकिस्तान (कोलंबो) और 18 फरवरी को नीदरलैंड (अहमदाबाद) से भिड़ंत होगी।टीम का हालिया रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत रहा है, जिससे फैंस को एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *