Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

M.P Accident : रीवा में तेज रफ्तार बाइक का कहर, 12 वर्षीय बच्चे को घसीटता ले गया चालक, CCTV में कैद हुई लापरवाही

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। चाकघाट थाना क्षेत्र के चाकघाट गौरा रोड मार्केट में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बच्चे को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश में उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोचिंग जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय आयुष तिवारी, जो किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है, कोचिंग क्लास जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्चा बाइक में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा।

Read More : M.P News : VIT यूनिवर्सिटी में परोसा जा रहा था जहरीला खाना, जांच में बड़ा खुलासा, 17 हजार छात्रों की सेहत से खिलवाड़

राहगीरों ने दिखाई सूझबूझ
मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बाइक को रोकने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने पर बच्चा बाइक से अलग हो गया। गनीमत रही कि आयुष को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि वह काफी डर गया था।

पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ज में कैद हुए तस्वीरों के आधार पर बाइक सवार की तलाश में जुटी गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories